Quraish · Quraysh · سورة قريش · 4 ayahs

بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ

अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत दयावान्, असीम दया वाला है।

لِإِيلَافِ قُرَيْشٍ

क़ुरैश को मानूस कर देने के कारण।

إِيلَافِهِمْ رِحْلَةَ الشِّتَاءِ وَالصَّيْفِ

उन्हें जाड़े तथा गर्मी की यात्रा से मानूस कर देने के कारण।

فَلْيَعْبُدُوا رَبَّ هَٰذَا الْبَيْتِ

अतः उन्हें चाहिए कि इस घर (काबा) के मालिक की इबादत करें।

الَّذِي أَطْعَمَهُمْ مِنْ جُوعٍ وَآمَنَهُمْ مِنْ خَوْفٍ

जिसने उन्हें भूख में खिलाया तथा उन्हें भय से सुरक्षित किया।