Assistance · al-Ma'un · سورة الماعون · 7 ayahs

بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ

अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत दयावान्, असीम दया वाला है।

أَرَأَيْتَ الَّذِي يُكَذِّبُ بِالدِّينِ

(ऐ नबी!) क्या आपने उसे देखा, जो बदले के दिन को झुठलाता है?

فَذَٰلِكَ الَّذِي يَدُعُّ الْيَتِيمَ

तो यही है, जो अनाथ (यतीम) को धक्के देता है।

وَلَا يَحُضُّ عَلَىٰ طَعَامِ الْمِسْكِينِ

तथा ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है।

فَوَيْلٌ لِلْمُصَلِّينَ

तो विनाश है उन नमाज़ियों के लिए,

الَّذِينَ هُمْ عَنْ صَلَاتِهِمْ سَاهُونَ

जो अपनी नमाज़ से लापरवाह हैं।

الَّذِينَ هُمْ يُرَاءُونَ

वे जो दिखावा करते हैं।

وَيَمْنَعُونَ الْمَاعُونَ

तथा साधारण बरतने की चीज़ भी माँगने से नहीं देते।